Tuesday, November 5, 2019

ग्राम इटायल तहसील मऊरानीपुर के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

इटायल गांव तहसील मऊरानीपुर जिला झाँसी उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आता है। यहाँ का पोस्ट ऑफिस इटायल में ही है एवं हैड पोस्ट ऑफिस मऊरानीपुर में है जिसका पिन कोड २८४२०४ है।  इसको गूगल मानचित्र पर देखा जा सकता है
 javascript:void(0);

यहाँ से मऊरानीपुर २३ किमी की दूरी पर है व जिला झाँसी ८७ किमी की दूरी पर स्थित है यहाँ आने जाने के लिए यातायात के साधन उपलब्ध है

शिक्षा क्षेत्र 

इस गांव में चार प्राथमिक विद्यालय है व एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय है इसके आलावा  गांव में आगे की शिक्षा प्राप्त करने के लिए कोई कॉलेज नहीं है छात्रों को आगे की पढाई करने के लिए दुसरे शहरो में जाना पड़ता है।  

चिकित्सा क्षेत्र 

यहाँ चिकित्सा क्षेत्र में बहुत ही ज्यादा हालत ख़राब है गांव बालो के लिए इलाज कराने को कोई भी मूलभूत सुविधाएं नहीं है लोगो को प्राइवेट डॉक्टरों का सहारा लेना पड़ता है गांव के लगभग २५ किमी तक कोई अच्छा अस्पताल नहीं है।  

कृषि क्षेत्र 

गाँवो में मुख्य साधन खेती का होता है।  गांव में लगभग 80 प्रतिशत लोग खेती किसानी पर निर्भर है।  किसानी से ही सभी तरह के खर्चो का निर्वहन किया जाता।  यहाँ पर सिचाई के साधनो का आभाव देखने को मिलता है।  साधन न होने से कृषि क्षेत्र की दशा ठीक नहीं है।  

मुख्य स्थान 

यहाँ के लोग बताते है की ये गांव काफी पुराना है।  बड़ी माता मंदिर , बेर वाले हनुमान जी मंदिर , श्री रामजानकी मंदिर , महावीर हनुमान मंदिर , प्राचीन बताये जाते है।  यहाँ बहुत ही पुराने दरवाजे देखने को मिलते है इसीसे इस गांव को प्राचीन होने का प्रमाण मिलता है।  

विद्युत व्यवस्था 

यह बिजली व्यवस्था की हालत अच्छी नहीं है लोगो को ठीक ढंग से बिजली नहीं मिल पाती है और न ही किसानो के खेतो पर बिजली है  सरकार   के प्रयासों के वावजूद भी यहाँ पर बिजली बड़ी मुश्किल से मिल पाती है।  

जनसँख्या 

यहाँ पर लगभग 7000 की आबादी निवास करती है।  इतनी आबादी पर एक ग्राम प्रधान निर्वाचित किया जाता है।  व १५ सदस्य मनोनीत किये जाते।  



No comments:

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box thakyou

bundeli chutkule बुदेली चुटकुले

 (1) मास्साब - लरका हरो जो बताव अगर हम शाक सब्जी खात है तौ हम शाकाहारी भये कै मांसाहारी ?       छात्र - मास्साब😉😉😉😉 मांसाहारी भये।      ...